23 अक्टूबर 2014 - 17:25
सेना के साथ मिलकर देश की रक्षा करेगा हिज़्बुल्लाह संगठन

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि प्रतिरोध आंदोलन, देश की सेना के साथ मिलकर सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार है

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि प्रतिरोध आंदोलन, देश की सेना के साथ मिलकर सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
उन्होंने यह बात लेबनानी सेना के प्रमुख एमाद जान क़ैहवजी से भेंट में कही। लेबनान के समाचार पत्र अलअख़बार ने बृहस्पतिवार के अपने संस्करण में लिखा कि हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने कुछ दिन पूर्व लेबनानी सेना के प्रमुख एमाद जान क़हवजी से भेंट में क्षेत्र की जारी संकटमयी स्थिति पर विचार विमर्श किया और बल दिया कि इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन, देश की सेना के साथ दक्षिणी, उत्तरी और पूर्वी सीमाओं की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
समाचार पत्र आगे लिखता है कि सैयद हसन नसरुल्लाह ने बारम्बार सेना प्रमुख से कहा कि हिज़्बुल्लाह आंदोलन, मिशल औन को राष्ट्रपति पद के लिए नियुक्त किए जाने का भरपूर समर्थन करता है। उन्होंने इस संबंध में अधिक विस्तार नहीं दिया। ज्ञात रहे कि सैयद हसन नसरुल्लाह ने ऐसी स्थिति में सेना प्रमुख एमाद क़हवजी से भेंट में राष्ट्रपति पद के संबंध में हिज़्बुल्लाह के दृष्टिकोण को बयान किया है कि जब कुछ लेबनानी और विदेशी पक्ष सेना प्रमुख को राष्ट्रपति नियुक्त किए जाने का समर्थन कर रहे हैं।